April 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 325 किलो पनीर-मावा नष्ट, मिष्ठान भंडार को दिया नोटिस,

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 325 किलो पनीर-मावा नष्ट, मिष्ठान भंडार को दिया नोटिस,

धौलपुर,
आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार की मंशा अनुरूप “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नियमित नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी. शुभमंगला एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम ने बसेड़ी क्षेत्र के गांव चोरपुरा मामुद्दीन में पारस मिल्क फूड का निरीक्षण कर पनीर एवं मावा के नमूने लिए। प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए जाने पर मौके पर ही 225 किलो पनीर एवं 100 किलो मावा को नष्ट कराया गया।
इसके अलावा धौलपुर शहर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर भी कार्रवाई करते हुए मिठाई का नमूना लिया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया की मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विजय शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *