April 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अग्निशमन अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा फायर स्टेशन GIC पर शोक परेड का आयोजन

1 min read
Spread the love

अयोध्या

Oplus_131072

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर सीएफओ अयोध्या के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा फायर स्टेशन GIC पर शोक परेड का आयोजन किया गया तथा 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बन्दरगाह पर घटित भीषण अग्निकाण्ड में शहीद हुये अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया व 02 मिनट का मौन रखा गया। स्मृति दिवस कार्यक्रम के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु पम्फलेट्स का विमोचन किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या महोदय द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को पिन फ्लैग किया गया व मुख्य अग्निशमन अधिकारी अयोध्या श्री एम0पी0सिंह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को पिन फ्लैग किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु अग्निशमन वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *