भाजपा ने पूरे जिले में धूमधाम से मनाई बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
1 min read
अयोध्या
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पूरे जिले में संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
भाजपा जिला कार्यालय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया,उनका दिखाया मार्ग आज भी प्रासंगिक है, उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा बाबा साहब के “अंत्योदय” के सपने को साकार कर रही है और उनके द्वारा निर्मित संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित कर उन्हें वह सम्मान दिया है, जिसके वे हकदार थे।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आज सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के दलितों, पिछड़ों और वंचितों तक पहुँच रही हैं, जो बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
संगोष्ठी को महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय ने भी संबोधित किया।।
मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि पूरे जिले में बाबा साहब की मूर्तियों पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने साफ सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के विचारों को याद किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, संजीव सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, जिलापंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, राममोहन भारती, कृष्णकुमार पाण्डेय खुन्नू, अखण्ड सिंह डिम्पल, जिला महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय, शिवम सिंह, शैलेन्द्र कोरी, हरभजन गौंड,शकुंतला गौतम, मनोज वर्मा, संदीप कोरी सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

