April 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शिक्षिका मीरा रविकुल को मिला राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान

1 min read
Spread the love


बांदा

जनपद के बड़ोखर खुर्द क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कतरावल-1 की सहायक अध्यापिका मीरा रविकुल को लखनऊ के अम्बर होटल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में “राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट काव्य लेखन और शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
मीरा रविकुल ने ‘पलास की छांव में’ और ‘काव्याम्बर’ जैसे काव्य मंचों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बाल साहित्य और संवेदनशील विषयों पर प्रभावशाली कविताएं लिखीं, जिन्हें व्यापक सराहना मिली। उनकी रचनाएं बच्चों में नैतिक मूल्यों, संवेदनशीलता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती हैं।
सम्मान समारोह में प्रदेश भर से आए शिक्षकों और साहित्यकारों की उपस्थिति रही, जहां मीरा रविकुल की उपलब्धि को विशेष रूप से सराहा गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
विद्यालय परिवार, स्थानीय लोगों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *