April 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्नी सुंदर नहीं तो नहीं मिलेगा पीएम आवास, पीड़ित ने लगाया ग्राम प्रधान पर आरोप

1 min read
Spread the love

प्रधानमंत्री आवास को लेकर विवाद, ग्राम प्रधान पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

मिल्कीपुर अयोध्या

जनपद के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के आदिलपुर पूरे विंध्या पाठक पुरवा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक विवाद सामने आया है, जिसमें ग्राम प्रधान पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। गांव निवासी वीरेंद्र यादव (लालू), उम्र 55 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय पाटनदीन यादव ने ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Oplus_131072

पीड़ित वीरेंद्र यादव का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। इस दौरान जब वे ग्राम प्रधान से मिले, तो प्रधान ने उनकी पत्नी शकुंतला (50 वर्ष) के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि “आपकी पत्नी खूबसूरत नहीं है, इसलिए आपको आवास नहीं दिया जाएगा।” इस टिप्पणी से आहत होकर पीड़ित ने दैनिक भास्कर संवाददाता के माध्यम से अपनी पीड़ा जाहिर की।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रता के बजाय सुंदरता के आधार पर दिया जाएगा। वीरेंद्र यादव ने बताया कि उनका परिवार वर्तमान में टीन शेड में रहने को मजबूर है, जहां बारिश और आंधी के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

वहीं, ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही पीड़ित की पत्नी को देखा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं पीड़ित से मिलकर मामले की सच्चाई जानने का प्रयास करेंगे।

फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीणों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *