April 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

धोखाधड़ी करने वाले आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

1 min read
Spread the love

अयोध्या पूराकलंदर

सफारी वाले युवा भाजपा नेता चले जेल आरोप है दूसरे के नाम से एडिट आधार कार्ड बनवा दूसरे के खाते से 5 लाख निकाल लिए

पूराकलंदर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अयोध्या के प्रवेक्षण में विवेचना निस्तारण एवं अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही अभियान में थाना प्रभारी मनोज शर्मा एवं जांच कर रहे दरोगा राम राज चौधरी के अथक प्रयास से आधार कार्ड में नाम फोटो एडिट करके दूसरे के खाते से 5लाख निकालने वाले आरोपी
संजय वर्मा पुत्र सहजराम वर्मा निवासी ग्राम निहाल का पुरवा मजरे अरूवांवां थाना पूरा कलंदर जनपद अयोध्या
दूसरे अंकित यादव पुत्र अमरजीत यादव निवासी ग्राम बरवा बसायतपुर थाना पूरा कलंदर
और तीसरे व्यक्ति का नाम अनिकेत यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी ग्राम पुरे मगन बसावन कला थाना इनायत नगर जनपद अयोध्या
को पकड़ कर जेल की राह दिखा दी संजय वर्मा पहले से ही दर्जनों मुकदमों का मालिक है और क्षेत्र का माना जाना हिस्ट्रीशीटर भी है वही कई लोगों से ठगी जालसाजी का आरोप है जिसपर दर्जनों अभियोग पंजीकृत है

वही थाने के प्रशिक्षु आई पी एस शिवम जैन एवं मनोज शर्मा एवं दरोगा राम राज चौधरी की टीम ने नेता जी को टीम के साथ जेल की राह दिखा दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *