May 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

50 किलो अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

उन्नाव

कोतवाली सदर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान करीब 10 लाख रुपये कीमत का 50 किलो गांजा बरामद कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल की रात संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान करवन मोड़ के पास एक सफेद रंग की वैगनआर कार को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में सवार दो युवक घबराए हुए नजर आए। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र तिवारी उर्फ जीतू (24 वर्ष) और आदर्श कुमार तिवारी उर्फ राज (25 वर्ष) निवासी जनपद कौशांबी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश से गांजा खरीदकर दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 किलो अवैध गांजा और एक वैगनआर कार (नंबर UP 70 PT 6360) बरामद की है। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस मामले में कोतवाली सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
एसपी के निर्देशन में कार्रवाई
इस सफलता में कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *