April 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने ‘मिशन शक्ति फेज-0.5’ के तहत महिलाओं को किया जागरूक

1 min read
Spread the love

कुमारगंज अयोध्या

पुलिस ने ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत महिलाओं को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को थाना कुमारगंज पुलिस ने क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाकर हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी।
थाना कुमारगंज के उप निरीक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भरत का पुरवा बलारमऊ में चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान टीम में शामिल हेड कांस्टेबल विवेक त्रिपाठी, महिला आरक्षी संध्या दीक्षित और महिला पीआरडी सुनीता देवी ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
पुलिस टीम ने संकट के समय तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया जिनमें 1090 वीमेन पावर लाइन महिला सुरक्षा हेतु तथा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन बच्चों की सहायता हेतु ऑपरेशन कवच और सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं को ऑपरेशन कवच के बारे में भी जागरूक किया गया ताकि वे समाज में निर्भय होकर रह सकें। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, घरेलू हिंसा या अन्य अपराध होने पर चुप न रहें, बल्कि तत्काल इन नंबरों पर सूचना दें। सूचना देने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर सुरक्षा की भावना पैदा करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में गांव की महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस के इस संवाद की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *