April 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में विकलांग जूली को मिली राहत, मौके पर ही पेंशन हुई स्वीकृत

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

अटल जनसेवा शिविर के अंतर्गत गुरुवार को पंचायत समिति बाड़ी एवं बसेड़ी में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठौतिया की अध्यक्षता में किया गया।
संभागीय आयुक्त कठौतिया ने जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अटल जनसेवा शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कर प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवादियों द्वारा दर्ज कराए गए मामलों का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उपखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाए।
जनसुनवाई के दौरान पंचायत समिति बाड़ी में कुल 38 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 7 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पंचायत समिति बसेड़ी में कुल 22 परिवादों में से 10 परिवादों का मौके पर निस्तारण किया। शेष परिवादों को ऑनलाइन दर्ज कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निस्तारण के लिए प्रेषित किया गया।
पंचायत समिति बाड़ी में प्राप्त परिवादों में शिवदयाल द्वारा रास्ते का अतिक्रमण के लिए परिवाद प्रस्तुत किया। जिस पर संभागीय आयुक्त ने सम्बन्धित विभाग को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। समस्त ग्रामवाीस उमरेह द्वारा सफाई व्यवस्था के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किया। जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सहेड़ी के निवासीयों द्वारा चारागाह भूमि के सीमांकन के परिवाद पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि वन विभाग एवं रेवन्यू संयुक्त टीम का गठन कर शीघ्र समाधान किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विशनगिरी मेले को ध्यान में रखते हुए विशनगिरी के रास्ते की साफ-सफाई किया जाना सुनिश्चित करें। रास्ते में सभी झाड़ियों की सफाई की जाए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी दिनों में बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नालों का मरम्मत कार्य गुणवत्ता पूर्ण किया जाए। विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति के लिए टीम तैयार रखी जाए। जिससे आमजन को किसी प्रकार की समस्या का समाधान नहीं करना पड़े। चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा संस्थानों पर पर्याप्त मात्रा में दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
पंचायत समिति बसेड़ी में विकलांग परिवादी जूली द्वारा बंद पेंशन के परिवाद प्रस्तुत किया गया। इस पर संभागीय आयुक्त द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही समस्या का निस्तारण कर परिवादी जूली की पेंशन चालू कर राहत पहुचाई। वीकेश द्वारा राशन कार्ड चालू करवाने के परिवाद पर उन्होंने उपखण्ड अधिकारी बसेड़ी को जांच कर सम्बन्धित कर्मचारी को नोटिस जारी के निर्देश दिए। उन्होंने विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शमशानघाट में टीनशैड के लिए स्थिति को देखकर प्रस्ताव बनाकर टीनशैड लगवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली के ढीले तार एवं खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र दुरूस्त किया जाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारी बाड़ी भगवत शरण त्यागी, अल्का श्रीवास्तव, मुकेश कुमार मीणा, कालीचरण सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *