सचिव ने वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण दौरान रसोईघर को व्यवस्थित एवं साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए
1 min read
धौलपुर,
सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा वाटर बॉक्स चौराहे के पास स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया तथा वृद्धाश्रम में आवासित वरिष्ठजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना एवं वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार किट एवं मैनू अनुसार समय पर भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनी तथा वृद्धजनों की संख्या, पंजीयन स्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई तो रजिस्टरों में वृद्धाश्रम में 8 पुरुष एवं 2 महिला वृद्धजन दर्ज थे, लेकिन निरीक्षण दौरान दो महिलाएं वृद्धाश्रम में उपस्थित नहीं थी सचिव द्वारा इंचार्ज से पूछने पर बताया कि महिलाएं केवल यहां खाना खाने आती हैं एवं वह ज्यादातर अपने घर में रहती हैं एवं सचिव द्वारा पुरुष वृद्धजनों से भी जानकारी ली। उनसे आज के खाने के बारे में पूछा तो बताया कि सुबह चाय एवं बिस्कुट दिए गए थे एवं उसके बाद दलिया दिया गया था। सचिव द्वारा इंचार्ज से पिछले निरीक्षण के दौरान मिले अस्थमा के मरीजों के बारे में भी जानकारी ली तो बताया कि डॉक्टर की टीम देखने आती है उनके द्वारा इलाज किया जा रहा हैं एवं दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही वृद्धजनों के लिए रसोईघर का भी निरीक्षण किया एवं रसोईघर को व्यवस्थित रखने एवं साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए।
सचिव ने निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम इंचार्ज को नालसा द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016 का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक वृद्धजन को निःशुल्क विधिक सहायता, पेंशन, भरण-पोषण, एवं अन्य वैधानिक अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

