किसानों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर गेहूं खरीद केंद्र चालू कराए जाने की मांग की
1 min readजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे किसानों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर गेहूं खरीद केंद्र चालू कराए जाने की मांग की
बांदा

आपको बता दे कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर किसानों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर बताया कि बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति चिल्ला, स्थान दोहतरा व समिति पलरा के गेहूं खरीद केंद्र अभी तक चालू नहीं किये गये ।
जिससे किसानों को केंद्रों से गेहूं वापस लाकर घर में रखना पड़ता है और भाड़ा भी ट्रैक्टर कर बेकार चला जाता है।
मांग है कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए दोनों केंद्र अविलम्ब चालू कराये जाये।
इस मौके पर कामता शरण द्विवेदी राजाराम बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति चिल्ला सदस्य, राजाराम विश्वकर्मा किसान मौजूद रहे ।
