फर्जी आई.डी.से उच्च श्रेणी के कोच मे रिर्जवेशन कराकर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्त गिरफ्तार
1 min readझांसी जीआरपी बाँदा अनु० झाँसी
फर्जी आई.डी.से उच्च श्रेणी के कोच मे रिर्जवेशन कराकर यात्रियो का सामान चोरी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य मु0अ0स0- 18/26 धारा 305 (सी)/317(2)/319 (2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी गये माल के साथ गिरफ्तार ।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय रेलवे अनुभाग झांसी श्री विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रेन/प्लेटफार्म पर चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी श्री सलीम खाँ के पर्यवेक्षण एवं मुझ थानाध्यक्ष शिवबाबू थाना जीआरपी बाँदा के कुशल नेतृत्व थाना जीआरपी पुलिस टीम, आरपीएफ पुलिस टीम व आरपीएफ क्राइम विंग झांसी टीम के द्वारा विगत कई दिनों से चोरी के मुकदमो में चोरी गये माल मुल्जिमान की बरामद/गिरफ्तारी करने के उद्देश्य से टीमें लगी हुयी थी, जिसमें जीआरपी बाँदा पुलिस टीम के अथक प्रयासों से आज दिनाँक 06.04.26 यात्री/वादी अनुराग जैन पुत्र प्रवीण कुमार जैन नि० ए निराला नगर थाना हसनगंज जिला लखनऊ उ0प्र0 के द्वारा चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन नम्बर-15206 से रेलवे स्टेशन जबलपुर से लखनऊ तक की यात्रा करने के दौरान रेलवे स्टेशन बांदा के पास वादी मुकदमा की एक ट्राली बैग रखी थी जो चोरी हो गयी थी। जिससे सम्बन्धित चोरी गये सामान एक लेडीज घड़ी माइकोर्स कम्पनी की, एक जोड़ी पायल पीली धातु, एक चेन पीली धातु, एक ब्रेसलेट नग लगा हुआ, एक जोड़ी इयररिंग पीली धातु, दो अंगूठी पीली धातु की, दो अदद ठोस टुकडा पीली धातु का वजन 44.06 ग्राम व एक अदद क्रीम कलर की पोटली पर्स में दो चूड़ी पीली धातु, एक लाल मोती की माला मय पेन्डेंट, एक पीली धातु का बाजूबन्द, एक पीली धातु का हार, दो अदद झुमके, 06 अदद रेलवे टिकट व 7500/- रुपये नगद, 04 अदद निर्वाचन कार्ड को अभि०गण 01. सुरेन्द्र वर्मा पुत्र स्व० शम्भूनाथ वर्मा, 02. रवि वर्मा पुत्र स्व० सुरेशचन्द्र वर्मा निवासीगण मकान न0-117/0/355 मोहल्ला गीता नगर थाना काकादेव जिला कानपुर नगर हाल पता- शशांक पाण्डेय के मकान में किराये पर 128/26 ए नमक फैक्ट्री के पास थाना काकादेव जिला कानपुर नगर से बरामद कर थाना जीआरपी बांदा पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बांदा के IOW कार्यालय के बगल में रास्ते से वहद थाना क्षेत्र जीआरपी बाँदा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण से चोरी का सामान बरामद होना व फर्जी आई0डी0 बनाकर टिकट प्राप्त करने पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-18/26 में धारा 317(2)/319 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुये मु0अ0स0 18/26 धारा 305 (सी)/317(2)/319(2) बीएनएस का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तगण सुरेन्द्र वर्मा व रवि वर्मा उपरोक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो फर्जी टिकट से ट्रेनों में यात्रा करते हुये यात्रियो के कीमती सामान आदि चोरी करते और बेचते है। अभियुक्तगण के आपराधिक
इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
- सुरेन्द्र वर्मा पुत्र स्व० शम्भूनाथ वर्मा
- रवि वर्मा पुत्र स्व० सुरेशचन्द्र वर्मा
निवासीगण मकान न0-117/0/355 मोहल्ला गीता नगर थाना काकादेव जिला कानपुर नगर हाल पता शशाँक
पाण्डेय के मकान में किराये पर 128/26 ए नमक
फैक्ट्री के पास थाना काकादेव जिला कानपुर नगर उ०प्र० ।
गिरफ्तारी का दिनाँक व स्थान-
गिरफ्तारी का दिनाँक 06.04.2026,
स्थान – रेलवे स्टेशन बांदा के IOW कार्यालय के बगल के रास्ते से वहद थाना क्षेत्र जीआरपी बांदा अनुभाग झाँसी
अनावरित अभियोग –
मु0अ0सं0-18/26 धारा 305 (सी)/317 (2)/319 (2) बीएनएस थाना जीआरपी बांदा
बरामदगी का विवरण –
अभि०गण के कब्जे से एक लेडीज घड़ी माइकोर्स कम्पनी की, एक जोड़ी पायल पीली धातु, एक चेन पीली धातु, एक ब्रेसलेट नग लगा हुआ, एक जोड़ी इयररिंग पीली धातु, दो अंगूठी पीली धातु की, दो अदद ठोस टुकडा पीली धातु का वजन 44.06 ग्राम व एक अदद क्रीम कलर की पोटली पर्स में दो चूंड़ी पीली धातु, एक लाल मोती की माला मय पेन्डेंट, एक पीली धातु का बाजूबन्द, एक पीली धातु का हार, दो अदद झुमके, 06 अदद रेलवे टिकट व 7500/- रुपये नगद, 04 अदद निर्वाचन कार्ड बरामद होना। कुल कीमत लगभग 07 लाख रूपया
अपराध करने का तारीका –
आदि मौका पाकर चोरी करना ।
फर्जी आई0डी0 से रेलवे टिकट लेकर ट्रेनों में यात्रा करते हुये ट्रेन ने यात्रा कर रहे अन्य यात्रियो का कीमती सामान
गिरफ्तार करने वाली टीम –
- शिवबाबू थानाध्यक्ष थाना जीआरपी बांदा
02.30नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना जीआरपी बांदा
03 उ.नि. सन्दीप सिंह सेंगर स्वाट टीम प्रभारी मय टीम अनुभाग जीआरपी झाँसी
04.उ.नि. बृजेन्द्र सिंह सर्वेलाशं प्रभारी मय टीम अनुभाग जीआरपी झाँसी
- हे.का. शैलेन्द्र प्रताप सिंह थाना जीआरपी बांदा
- का0 प्रारूप कुमार थाना जीआरपी बांदा
- का0 दीपनारायण थाना जीआरपी बाँदा
01 निरीक्षक ओमप्रकाश यादव आरपीएफ क्राइम विंग झांसी
आरपीएफ पोस्ट बांदा 02. श्रीमती सुरूचि द्विवेदी प्रभारी निरीक्षक
- 30नि0 अमित कुमार द्विवेदी आरपीएफ पोस्ट महोबा
- स0उ0नि0 सन्तोष कुमार आरपीएफ पोस्ट बाँदा
- हे0का0 रामकेश आरपीएफ पोस्ट बाँदा
- का0 लाखन आरपीएफ पोस्ट बाँदा
- स030नि0 नवीन कुमार आरपीएफ क्राइम विंग झांसी
08.हे0का0 तौसीफ खान आरपीएफ क्राइम विंग झांसी
