April 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दिन भर आसमान में लड़ाकू विमानों की गूंज

1 min read
Spread the love


बांदा

जिले में सोमवार को दिन भर आसमान में लड़ाकू विमानों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे लोगों में उत्सुकता का माहौल बना रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक तेज रफ्तार से उड़ते विमानों को देखकर लोग घरों की छतों और सड़कों पर निकल आए। कई बार विमानों ने निचली उड़ान भी भरी, जिससे लोगों का कौतूहल और बढ़ गया।

एक साथ कई लड़ाकू विमान अलग-अलग दिशाओं में उड़ान भरते नजर आए। बच्चों और युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते और तस्वीरें खींचते दिखाई दिए। इसी दौरान दोपहर में आर्मी का एक हेलीकॉप्टर नरैनी तहसील के पुकारी गांव के पास एक खुले मैदान में कुछ देर के लिए उतरा। हेलीकॉप्टर के उतरते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *