स्कूल चलो अभियान” को लेकर एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जहां खंड शिक्षा अधिकारी मैदान में
1 min readबांदा

के महुआ गांव में “स्कूल चलो अभियान” को लेकर एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जहां खंड शिक्षा अधिकारी महुआ ने खुद मैदान में उतरकर बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करते नजर आए।
खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया के नेतृत्व में निकली इस भव्य रैली में बच्चों ने जोश के साथ हिस्सा लिया और शिक्षा के महत्व को लेकर पूरे गांव में जागरूकता फैलाई।
“हर घर से एक ही आवाज — स्कूल चले हम सब आज”
“शिक्षा है हर बच्चे का अधिकार”
लेकिन इस रैली की सबसे खास बात रही खंड शिक्षा अधिकारी महुआ की कार्यशैली।
पटेरिया ने खुद बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर रैली का नेतृत्व किया और अभिभावकों से सीधे संवाद कर उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षकों और ब्लॉक संसाधन केंद्र की टीम ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में शिक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल बना।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
