April 4, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शिक्षा की अलख जगाने मैदान में उतरे बीईओ,स्कूल चलो अभियान की प्रभावशाली रैली,

1 min read
Spread the love

“शिक्षा की अलख जगाने मैदान में उतरे बीईओ”
महुआ में खंड शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में निकली स्कूल चलो अभियान की प्रभावशाली रैली, कार्यशैली की हुई सराहना

महुआ (बांदा)।
“स्कूल चलो अभियान” को जन-जन तक पहुंचाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया खुद मैदान में उतर आए। ग्राम पंचायत महुआ में उनके नेतृत्व में निकली भव्य स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति नई चेतना जगा दी।

रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ-1, महुआ-2 व प्राथमिक विद्यालय महुआ 1 एवं 2 के छात्र-छात्राओं ने जोश के साथ भाग लिया और नारे लगाकर अभियान को बुलंद किया।
“हर घर से एक ही आवाज, स्कूल चले हम सब आज”
“नहीं रहेगा कोई अनपढ़, शिक्षा से होगा जीवन सशक्त”
—बच्चों के नारों ने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया।

इस दौरान नसीम मुहम्मद (प्रधानाध्यापक), शशि साहू, रानी, सरिता निर्मल अनुदेशक, अरुण सिंह अनुदेशक, राजेश तिवारी, रंजन (कवि साहित्यकार), सुनील कुमार, शैली पुरवार (इंचार्ज प्रधानाध्यापक), बाबूलाल, नसरीन शिक्षा मित्र,राम सूरत शिक्षा मित्र, जयनारायण शिक्षा मित्र सहित ब्लॉक संसाधन केंद्र के मुजम्मिल, हर्षित, शिवम श्रीवास्तव व चंद्रशेखर तिवारी ने भी अपने स्तर पर सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यशैली बनी चर्चा का विषय
खंड शिक्षा अधिकारी पटेरिया की कार्यशैली इस दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने केवल औपचारिकता निभाने के बजाय स्वयं रैली में शामिल होकर बच्चों व शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और अभिभावकों से सीधे संवाद स्थापित किया।
उनकी सक्रियता, सरलता और जमीनी स्तर पर काम करने के अंदाज को ग्रामीणों ने खूब सराहा।
अभिभावकों ने भी नामांकित बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने व नामांकन उम्र होने पर , बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूल में कराने का आश्वासन दिया। इस पहल से क्षेत्र में “हर बच्चा स्कूल जाए” का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित हुआ।
आक्सीजन बाबा, पर्यावरण संत -रामकृष्ण अवस्थी ने स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अभिभावकों से बच्चों के शतप्रतिशत नामांकन कराये जाने की अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *