नायब तहसीलदार बने आनंद स्वरूप का हुआ सम्मान
1 min readमिल्कीपुर।

विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत गोठवारा में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित आनंद स्वरूप यादव का सम्मान किया गया। आनंद स्वरूप ने पीसीएस 2024 की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है।
यह सम्मान समारोह पूर्व प्रधान साहबलाल यादव के आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी आनंद स्वरूप को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर आनंद स्वरूप यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता साहबलाल यादव व परिजनों के साथ-साथ गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है, निरंतर प्रयास और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
आनंद स्वरूप यादव को सम्मानित करने वालों में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, न्यायाधीश बृजेंद्र स्वरूप यादव, अनुराग यादव, पूर्व प्रधान सभाजीत यादव, प्रधान अगरबा इंद्रसेन यादव पिंटू, हाफिज फैयाज अहमद, हरिकेश यादव, अब्दुल कयूम, पवन कुमार यादव, राजकुमार शिल्पकार, प्रेम कुमार यादव, सेवरा प्रधान रविंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदयराज यादव, दादा हितलाल यादव, दिलीप यादव, चंद्रपाल यादव, मुमताज अहमद, ओंकार सिंह, राम लोटन सिंह, पवन कुमार सिंह, पारस सिंह, राम कुबेर पांडे, रजनीश पांडे, अमरदीप मौर्य, राम अचल पासवान, शिक्षक दिलीप यादव, प्रशांत सेन यादव, सीताराम यादव, अरविंद यादव, अरविंद रावत कोटेदार, राजकुमार चौरसिया, विनोद यादव, शंकर बक्श यादव, उमेश पांडे, विष्णु कांत पांडे, संदीप यादव, गौतम यादव, मनीष कुमार, अंकुर दुबे सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक और ग्रामवासी मौजूद रहे।
