टप्पल में “ऊँची उड़ान” वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
1 min read
टप्पल।
खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री जितेन्द्र सिंह जी के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय टप्पल नं. 1 में सत्र 2025-26 के अंतर्गत “ऊँची उड़ान” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का उत्साहवर्धन करना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष श्री देवदत्त शर्मा, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व मा.) शिक्षक संघ से जुड़े प्रतिनिधिगण, पूर्व एआरपी श्री साहिब सिंह, केंद्रीय प्रधानाध्यापिका श्रीमती संजय कुमारी शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त सादर आमंत्रित अतिथियों में श्रीमती मोनिका शर्मा, श्री मुनेश कुमार, श्री राहुल, श्री शिवकुमार, श्री ईश्वर चंद शर्मा (ए आर पी टीम) के साथ-साथ श्री प्रमोद गॉड, श्री श्रीनिवास शर्मा, एवं श्री नितेंद्र भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीरा एवं उपाध्यक्ष श्री विनोद भी उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विशिष्ट अतिथि श्री देवदत्त शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और “ऊँची उड़ान” भरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय टप्पल नं. 1 की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूनम शर्मा एवं समस्त स्टाफ को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूनम शर्मा एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा सभी अतिथियों का गमला भेंट कर स्वागत किया गया। अंत में प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूनम शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
यह वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं यादगार रहा।

