April 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सेवानिवृत अध्यापक का किया विदाई समारोह

1 min read
Spread the love


अखण्डनगर सुल्तानपुर
विकास खंड अखण्डनगर के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय पाराबासूपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद एवं मूलचन्द त्रिपाठी को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने दोनों शिक्षकों के लंबे एवं सराहनीय सेवाकाल को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राम बहादुर वर्मा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने दोनों शिक्षकों के स्वस्थ, सुखमय एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना की। साथ ही उपस्थित शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने, शिक्षण कार्य के प्रति जिम्मेदार रहने तथा विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का समयबद्ध निर्वहन करने की सलाह दी।
इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद एवं मूलचन्द त्रिपाठी ने अपने सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के भविष्य और समाज के निर्माण से जुड़ा होता है। उन्होंने युवा शिक्षकों को अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक संदीप सिंह के नेतृत्व में किया गया, जबकि संचालन इन्द्रेश कुमार यादव ने कुशलतापूर्वक किया। समारोह में रामअनुज यादव, राघवेंद्र यादव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा, करूणा शंकर साही, राजेश पाण्डेय, सुनील कुमार यादव, सुरेन्द्र कुमार यादव, राजबहादुर यादव, विंदु मौर्या, शालिनी, विद्या देवी सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान को नमन किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *