माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” का पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह (बब्लू) ने फीता काट कर किया भव्य शुभांरभ
1 min readसमाजसेवा के कार्यों को मिलेगा बढ़ावा
मिल्कीपुर अयोध्या

जनपद के हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर, बल्लिपुर में रविवार 29 मार्च 2026 दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 तक चला “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की भावना से प्रेरित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बीकापुर जितेंद्र सिंह ‘बब्लू’ मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य राकेश चौरसिया सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच से वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता, शिक्षा के प्रसार, युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करेगा।
ट्रस्ट के पदाधिकारी राहुल जायसवाल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुँचाना, युवाओं को सही दिशा देना तथा समाज में सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ट्रस्ट द्वारा कई सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
इस अवसर पर विनोद पाठक, राहुल विश्वकर्मा, बृजेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, अमन यादव, चंदन, विवेक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुमकुम भाग्य, डॉ. दिनेश तिवारी, शांति, लक्ष्मी, राघवेन्द्र मिश्रा, दीपक, के.एस. मिश्रा, दलजीत नागवंशी, प्रशांत पांडेय, रामधीरज पाठक, मंशाराम, धर्मेंद्र तिवारी, हर्षित पांडेय, मो. हसन, मस्तराम रावत, राघव राम मिश्रा, डॉ. बलराम सिंह, गुलशन सिद्दकी, राकेश मिश्रा, दीपक निषाद, सुनील दूबे, सर्वेश पांडेय सहित कई पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में समाजसेवा के नए आयाम स्थापित होंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
