March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

टीएनएसएस स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव,शिक्षा से होता है राष्ट्र निर्माण :- बख्तियार खान

1 min read
Spread the love

स्कूल टीएनएसएस में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

मिल्कीपुर।

शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के टीएन शिक्षण संस्थान कुचेरा में रविवार को चतुर्थ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान सपा जिला महासचिव बख्तियार खान ने समारोह का शुभारंभ किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा इच्छा से होता है राष्ट्र निर्माण, इससे जुड़कर हर व्यक्ति बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें लोक नृत्य, वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन और देशभक्ति आधारित गीतों पर मनमोहक प्रदर्शन शामिल रहा।
प्रधानाध्यापक नीरज यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा संचालन आंचल सिंह और पूजा पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया जिसमें कक्षा 8 से पलक तिवारी, अंशी मौर्य, सूफिया सलमानी; कक्षा 7 से नेहा यादव, अनुराग, साक्षी; कक्षा 6 से पलक, शनि, युवराज; कक्षा 5 से अंश कसौधन, देवांश, आयांश; कक्षा 4 से शोणिमा, आर्यन, अर्णव; कक्षा 3 से माही, रोहित, अथर्व; कक्षा 2 से अनुराग, दिलीप, खुशी; और कक्षा 1 से जाह्नवी, आस्था, ऋषभ शामिल रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहबलाल यादव, पूर्व प्रधान पवन यादव, सपा नेता राम बहादुर यादव, डॉ आर के यादव, विजय कुमार यादव, मुलायम यादव, जय कुमार यादव, संजीव जायसवाल, स्वामीनाथ यादव, जंग बहादुर यादव, शिक्षक जेपी यादव,अंकित यादव, बृजेश मिश्रा, नरेंद्र यादव, बृजेश यादव, अजय कुमार यादव, सतीश यादव, सविता, नेहा, निशा, ममता शर्मा, ममता यादव, पूजा पांडेय, खुशबू शर्मा, आंचल सिंह, सादिया बानो, अर्चिता, गीता, अमरजीत, हरिश्चंद्र, रमादेवी, लाल बहादुर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *