March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लापता 30 वर्षीय युवक की हत्याकर सरयू नदी मे फेकें जाने के दो अलग-अलग लगे आरोप

1 min read
Spread the love


अयोध्या

खंडासा थाना क्षेत्र अघियारी गांव निवासी 30 वर्षीय मन्ना पुत्र सलीम को लापता होने की पत्नी मोनी पठान ने रौनाही थाना क्षेत्र चिर्रा जगनपुर निवासी अर्सलान मगलसी निवासी नाटे तथा सेखलोदी निवासी सुलतान पर अपने पति को साथ ले जाने तथा हत्या कर ढेमवा के पास नदी में फेके जाने का आरोप लगाया। घटनाक्रम की रौनाही पुलिस छानबीन कर ही रही थी। इसी बीच लापता युवक के पिता सलीम ने पुत्र वधु मोनी पठान के उपर साजिशन के तहत पुत्र मन्ना की हत्याकर शव नदी फेके जाने की तहरीर थाना प्रभारी लालचंद सरोज को दी। लापता युवक की हत्या के मामले मे मिली दो अलग अलग तहरीर
पर हरकत मे आई पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ दिनभर तालाश करती रहे। बावजूद इसके देर शाम तक हाथ खाली रहे।
इस बाबत मे थाना प्रभारी लालचंद ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *