March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अतुल मिश्र को भाजपा में अहम दायित्व,कम उम्र, बड़ी जिम्मेदारी

1 min read
Spread the love



अयोध्या।
भारतीय जनता पार्टी में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए अतुल मिश्र अयोध्यावासी (21 वर्ष) को आई.टी. जिला संयोजक (भाजपा, अयोध्या) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। वह जिले के सबसे कम उम्र के पदाधिकारियों में शामिल हैं, जिससे युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
यह दायित्व पंकज चौधरी की संस्तुति पर एवं जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी द्वारा घोषित किया गया।
अतुल मिश्र बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् एवं भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रहकर निरंतर संगठनात्मक कार्य करते आ रहे हैं। उनके समर्पण एवं सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अतुल मिश्र ने कहा कि
“मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिस विश्वास के साथ इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, यह मेरे लिए मात्र एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।”
उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *