March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्यालय एवं महाविद्यालयों के पास बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि की बिक्री ना हो :-डीएम

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

जिला स्तरीय नार्को कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला कलक्टर ने औषधि निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग के सहयोग से जिले में संचालित मेडिकल स्टोर पर संयुक्त कार्यवाही करें एवं निरीक्षण के दौरान दवाई की दुकानों में अनियमितिता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता को जिले में नशा मुक्ति अभियान का संचालित करने के निर्देश दिए एवं नशा मुक्ति भवन निर्माण कार्य में गति प्रदान करते हुए शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नशा मुक्ति कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार कर आमजन को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी आमजन को प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में महाविद्यालय एवं विद्यालयों के पास बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू आदि नशीले पदार्थो की बिक्री ना हो। अवैध मादक पदार्थो की बिक्री व तस्करी करने वालों पर निगाह रखी जाना सुनिश्चित करें।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के भण्डारण व क्रय-विक्रय की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। अवैध मादक दृव्यों के क्रय-विक्रय में लिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को मौखिक अथवा लिखित रूप में दें जिससे पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही की जा सके। जिले में ड्रग्स विभाग द्वारा मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कार्यदिवस के दौरान नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले हानिकारक दुष्प्रभावों को रोकने हेतु पोस्टर व बैनर रैली निकालकर जन चेतना जागरूक की जा सकती है। बैठक में उपखण्ड मजिस्ट्रेट सैपऊ बंशीधर योगी, समाज कल्याण अधिकारी देवेन्द्र सिंह जांगल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्म सिंह मीणा, औषधि निरीक्षक सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *