March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

“मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत दो विद्यालयों में छात्राओं को किया जागरूक

1 min read
Spread the love

बीकापुर अयोध्या
जनपद के कोतवाली बीकापुर अंतर्गत मोतीगंज चौकी क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज -5.0 के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत “साई किसान इंटर कॉलेज” एवं “श्यामा देवी राम मिलन शिक्षा संस्थान”, जोहन में छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक सना पाल, महिला कांस्टेबल बीना, महिला कांस्टेबल ज्योति शर्मा, मोतीगंज चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, कांस्टेबल रामलखन राठौर एवं कांस्टेबल जय प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपायों के साथ-साथ आपात स्थिति में उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।
“मिशन शक्ति फेज 5.0’ के (द्वितीय चरण) को लेकर विद्यालय जाकर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या योजना ,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और हेल्पलाइन नंबर के बारे में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया और महिला संबंधित अपराध के बारे मे अवगत कराया गया व उन्हें किसी भी प्रकार पुलिस सहायता हेतु वूमेन पावर लाइन 1090, डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध 1930 के बारे में बताया गया। तथा छोटी बच्चियों को गुड टच तथा बेड टच के बारे में भी अवगत कराया गया
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक, प्रिंसिपल, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें किसी भी विपरीत परिस्थिति में सही कदम उठाने के लिए सक्षम बनाना रहा।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और बिना झिझक अपनी बातों को साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *