March 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजसेवी घनश्याम त्रिपाठी का का हुआ निधन, मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में ली अंतिम सांस

1 min read
Spread the love

शोक समाचार

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आदिलपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बीपत तिवारी जी के पौत्र, समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान श्री घनश्याम त्रिपाठी जी का आज मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में दुःखद निधन हो गया।
वे लगभग दो वर्षों से अचेतावस्था में रहकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज तथा अयोध्या मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे। परिवार अभी हाल ही में 4 मार्च 2026 को उनके बड़े भाई सेवानिवृत्त कानूनगो श्री राधेश्याम त्रिपाठी जी के आकस्मिक निधन के दुःख से उबर भी नहीं पाया था कि यह दूसरी अपूरणीय क्षति हो गई।
स्वर्गीय घनश्याम त्रिपाठी जी लगभग 60 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल में उनके शुभचिंतकों एवं चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
स्वर्गीय घनश्याम त्रिपाठी के पुत्र मंगेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्वर्गीय त्रिपाठी का अंतिम संस्कार शुक्रवार अपराह्न 12:00 बजे उनके पैतृक गांव आदिलपुर में, प्रभात नगर हैरिंग्टनगंज मार्ग के किनारे स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाधि स्थल पर किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि 💐💐
शत-शत नमन 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *