March 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिला कारागार अयोध्या का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

1 min read
Spread the love


अयोध्या।

Oplus_131072

जिला जज रणंजय कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता और बंदियों की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता तथा पेयजल व्यवस्था को परखा।
अधिकारियों ने जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया, जहां उपलब्ध दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और निगरानी प्रणाली को मजबूत रखने पर जोर दिया गया। साफ-सफाई को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने कहा कि बंदियों के अधिकारों का सम्मान करते हुए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *