November 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा लूट की घटना का मात्र 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

धनपतगंज लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा

सुल्तानपुर: थाना धनपतगंज पुलिस एवं एसओजी / सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा लूट की घटना का मात्र 24 घण्टे के भीतर सफल अनावरण, घटना में शामिल 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूटी गई चाँदी के आभूषण (अनुमानित कीमत करीब 8.50 लाख रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा-कारतूस बरामद।

थाना धनपतगंज पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए एक लूट की घटना का चौबीस घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए इसमें शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके पास से लूट का माल एवं अवैध तमंचा बरामद किया गया है।

अवगत करा दें कि दिनांक चार नवंबर को धनपतगंज पुलिस को वादी मुकदमा हिमाचल मिश्रा जी द्वारा सूचना दी गई थी कि वो चांदी का व्यापार करते हैं और दिल्ली से चांदी के कुछ आभूषण लाकर दुकानों पर जाकर बेचते हैं। 4 नवंबर दोपहर को वो अपने एक सहयोगी लल्लन गिरी के साथ इसी प्रकार बल्लीपुर माल सप्लाई करने जा रहे थे तभी रस्ते में ही बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनको रोक कर और तमंचे के बट से उनके सर पर प्रहार करके उनका बैग छीन लिया गया था और मौके से भाग गए थे। उस बैग में चांदी के आभूषण बताए गए थे।

इस घटना के संबंध में थाना धनपतगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु एसओजी सर्विलांस सहित एसएचओ के नेतृत्व में कुल पाँच टीमों का गठन किया गया था।

इन टीमों के द्वारा सीओ बल्दी राय के नेतृत्व में अथक मेहनत एवं प्रयासों के बाद चौबीस घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना में सम्मिलित दो अभियुक्त लल्लन गिरी जो कि वादी मुकदमा के खुद के सहयोगी हैं तथा उनके दूसरे साथी राधेश्याम वर्मा जो उसी गाँव के उनके साथी हैं, इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

इनके निशानदेही से लूटी हुई चार किलो दो सौ बासठ ग्राम चांदी के आभूषण तथा कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं तथा घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। इन दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना धनपतगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में इन दोनों बदमाशों के द्वारा बताया गया कि जो वादी मुकदमा हिमाचल मिश्रा का सहयोगी है लल्लन गिरी, ये कई दिनों से इसको लूटने की योजना बना रहा था और इसी के द्वारा अपने गाँव के ही अन्य सहयोगी राधेश्याम वर्मा को पूरी योजना बताई गई थी जिसके द्वारा दिल्ली से दो व्यक्ति जो इसके पूर्व परिचित हैं उनको यह घटना कारित करने के लिए दिल्ली से सुल्तानपुर बुलाया गया था जिनके द्वारा उस दिन यह घटना कारित की गई थी।

अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है, उनके लिए टीमें लगी हैं, शीघ्र ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

इस प्रकार पूरी घटना का अनावरण किया गया है और सराहनीय कार्य करने हेतु धनपतगंज पुलिस टीम को और एसओजी टीम को पच्चीस हजार रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *