November 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पवन जायसवाल को भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

1 min read
Spread the love

अलीगंज निवासी पवन जायसवाल को भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

अलीगंज/सुलतानपुर

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक
मजबूत करते हुए 3 नवंबर 2026 को सुल्तानपुर जिले के इसौली 187 विधानसभा क्षेत्र के,अलीगंज कस्बा निवासी पवन जायसवाल को भाजपा किसान मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया है। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
पवन जायसवाल लंबे समय से पार्टी के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते आ रहे हैं। किसान, युवा और आम जनता के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता पर उठाने के कारण उनकी पहचान एक जमीन से जुड़े और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में होती है। यही वजह है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला मंत्री बनाए जाने पर पवन जायसवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करूंगा। भाजपा की नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही मेरा लक्ष्य रहेगा।
उनके मनोनयन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला भाजपा मंत्री राजेश दुबे (निर्माण) ने गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी, अन्य पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें फूल-माला पहनाकर और बुके देकर बधाई व शुभकामनाएं दी। शुभकामना देने वालों में डॉ वीपी सिंह,मदन चंद्र जायसवाल, राजेश गुप्ता, ज्ञान चंद्र जायसवाल, अजय जायसवाल, रूपेश जायसवाल, सतीश जायसवाल, अनुज दुबे, विपिन जायसवाल, अभिषेक तिवारी, रविंद्र यादव, अनुराग मोदनवाल, मोबीन अहमद, सलमान खान, फैजान अंसारी, लाल सागर यादव, सुरेंद्र सिंह, अजय दुबे (निर्माण) अभिषेक तिवारी, आरपी मिश्रा, शिवनगर मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, रवि मिश्रा,संजय दुबे आदि समर्थकों का कहना है कि पवन जायसवाल के जिला मंत्री बनने से किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों की आवाज अब और भी मजबूती से उठेगी।
क्षेत्रवासियों ने भी खुशी जताते हुए कहा कि पवन जायसवाल जैसे सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्ति को यह पद मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *