March 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पम्प संचालकों ने कहा घबराएं नहीं, आपूर्ति सामान्य, पेट्रोल डीजल को लेकर अफवाहों से मची अफरा तफरी

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या
क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों ने मंगलवार को लोगों के बीच भ्रम और अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। सुबह होते ही ग्रामीण इलाकों के विभिन्न पेट्रोल पम्पों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ-साथ गैलन लेकर भी पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच गए, जिससे कई पम्पों पर लंबी कतारें लग गईं।
स्थिति यह रही कि कुछ स्थानों पर तेल खत्म होने की सूचना मिलते ही लोगों में और अधिक असमंजस फैल गया। हालांकि, पेट्रोल पम्प संचालकों ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है और लोगों से संयम बरतने की अपील की है।
कुचेरा स्थित भारत पेट्रोल पम्प के संचालक भोलानाथ कौशल ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कोई वास्तविक कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि जिन पम्पों पर फिलहाल स्टॉक खत्म हो गया है, वहां भी अगले दिन तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बेवजह घबराकर अधिक मात्रा में तेल लेने से स्थिति बिगड़ती है। सभी को जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेना चाहिए और अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
प्रशासन और पम्प संचालकों ने भी आश्वस्त किया है कि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू है और जल्द ही सभी पेट्रोल पम्पों पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।

दिनेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *