November 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अमानीगंज-खंडासा मार्ग पर चलना हुआ दूभर, डंपरों के आवागमन से राहगीर परेशान

1 min read
Spread the love


अयोध्या
धूल के गुबार से हादसों की आशंका, जर्जर सड़क बनी मुसीब अयोध्या जनपद के अमानीगंज क्षेत्र में अमानीगंज-खंडासा मार्ग की हालत बदहाल होती जा रही है। सड़क पर लगातार डंपरों के आवागमन के चलते मार्ग जगह-जगह से जर्जर हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है डंपरों के गुजरने से सड़क पर धूल के गुबार उड़ते हैं, जिससे सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। ऐसे में दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपर चालक भी कई बार लापरवाही और बेतरतीब तरीके से वाहन चलाते हैं, जिससे सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है खस्ताहाल सड़क और उड़ती धूल के कारण आसपास के ग्रामीणों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने तथा डंपरों के आवागमन पर उचित नियंत्रण लगाने की मांग की है अब सवाल यह है कि आखिर अमानीगंज-खंडासा मार्ग की बदहाल तस्वीर कब सुधरेगी और राहगीरों को धूल व गड्ढों से कब राहत मिलेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *