November 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

यूपी के 57 हजार से ज्यादा प्रधानों को फिर मिल सकती है राहत, प्रशासक का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी

1 min read
Spread the love

यूपी के 57 हजार से ज्यादा प्रधानों को फिर मिल सकती है राहत, प्रशासक का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी

25 नवंबर को खत्म हो रहा है मौजूदा कार्यकाल, पंचायतीराज विभाग कर रहा प्रस्ताव पर विचार

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के ग्राम प्रधानों का प्रशासक के रूप में कार्यकाल फिर बढ़ाया जा सकता है। पंचायतीराज विभाग इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

प्रदेश के 57,694 ग्राम प्रधानों को छह महीने के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया था। यह जिम्मेदारी छह महीने या पंचायत चुनाव होने तक सौंपी गई थी। मौजूदा कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

अवधि समाप्त होने से पहले विभाग कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। अगर कार्यकाल बढ़ता है तो प्रदेश के सभी 57,694 ग्राम प्रधान प्रशासक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

विभागीय सूत्रों के अनुसार पंचायत चुनाव की तैयारियों में अभी समय लग सकता है, इसीलिए प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाना जरूरी माना जा रहा है ताकि गांवों में विकास कार्य न रुकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *