केन्द्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के 9 वर्ष‘ संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि कार्यक्रम का आयोजन
1 min readमुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष‘ पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया प्रतिभाग।
मा0 जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर की गई सराहना।
मा0 जनपद प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित सम्मानित मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेसवार्ता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।
सुलतानपुर
केन्द्र सरकार के 11 वर्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में ‘नव निर्माण के 9 वर्ष‘ संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मा0 जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर जी व मा0 सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मा0 विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह, मा0 विधायक जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रवीन कुमार अग्रवाल, सुभासपा जिलाध्यक्ष अमेठी सतीश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख मोतिगपुर चन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 जनपद प्रभारी मंत्री व मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मा0 जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों को मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मा0 जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा 9 दिवसीय मेले में विभिन्न विभागों यथा- चिकित्सा विभाग, जिला पूर्ति विभाग, श्रम विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का अवलोकन किया गया तथा जनसामान्य को दी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
मा0 जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई नवनिर्माण के 9 वर्ष विकास की गति अपार, डबल इंजन सरकार प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की गयी।
कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय वैदहा की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गयी उत्तर प्रदेश की 9 वर्षों की विकासगाथा पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म और उत्तर प्रदेश-उत्सव प्रदेश थीम पर बनी लघु फिल्म समृद्धि के प्रवेश द्वार का प्रदर्शन किया गया। इसमें राज्य की विकास यात्रा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जी ने विभिन्न विभागों यथा- श्रम विभाग से मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्र्तगत श्रीमती रीनू कुमारी व श्री विनोद, कन्या विवाह सहायता योजना के अन्र्तगत श्रीमती सुमिता, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अन्र्तगत श्री उदयराज एवं श्री मो. रसीद को योजनाओ का लाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार स्वयं सहायता समूह की दीदियों-विद्यावती, उमा, सुषमा सहित आदि को चेक वितरण किया गया।
मा0 जनपद प्रभारी मंत्री जी ने जनसामान्य को सम्बोधित करते हुये अवगत कराया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा और सम्मान के क्षेत्र में मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन, वीमेन पावर लाइन, एंटी रोमियो स्क्वायड और महिला बीट पुलिसिंग के माध्यम से सुरक्षा को मजबूत किया गया है। महिला एवं बाल अपराधों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश 98.90 प्रतिशत निस्तारण दर के साथ अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होने प्रदेश सरकार द्वारा भयमुक्त प्रदेश, माफिया व संगठित अपराध पर कार्यवाही, पर्यटन, निवेश व उद्योग, एक्सप्रेसवे व कनेक्टिविटी, कृषि उन्नति व किसान कल्याण, गन्ना किसानो का भुगतान, आत्मनिर्भर युवा व रोजगार, स्टार्टअप, डिजिटल सुरक्षा व गरीब कल्याण आदि अन्य विषयों पर किये जा रहे कार्याें व उपलब्धियों के विषय में जानकारी प्रदान की। मा0 जनपद प्रभारी मंत्री जी द्वारा जनसामान्य को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मा0 विधायक सदर द्वारा अपने सम्बोधन में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में पंजीकृत कलाकार-श्री दया शंकर पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम/प्रदेश सरकार नीतियों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों पर आधारित लोकगीतों के माध्यम से किए जा रहे प्रचार-प्रसार को प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम अन्त में मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा केन्द्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित सम्मानित मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेस वार्ता की गयी।
ज्ञात हो कि दिनांक 18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक नौ दिवसीय मेला आयोजित किया गया है तथा इसका उद्देश्य शासन की महत्पूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी से जनसामान्य को अवगत कराया जाना है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जन सामान्य को लाभान्वित कराया जाना है।

