March 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गायत्री पब्लिक स्कूल में अज्ञात चोरों ने चोरी करने का किया प्रयास

1 min read
Spread the love

रेवतीगंज अयोध्या

गायत्री पब्लिक स्कूल कलपनगर रेवतीगंज का मामला

प्रिय अभिभावक गण एवं क्षेत्रवासियों।
22 एवं 23 मार्च की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच अपने विद्यालय गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज (पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज थाना इनायत नगर) में कुछ अज्ञात चोर आ गए थे जिन्होंने विद्यालय में खड़ी मारुति वैगनआर, हुंडई आई 10 और एक मैजिक की चाभी चुरा ली थी। समय से चोरी हुई चाभियों की जानकारी मिलते ही आनन फानन में सर्चिंग स्टार्ट की गई। इस दौरान दूसरी बिल्डिंग में एक चोर छुपा दिखाई दिया जिसको पकड़ने के लिये जब दौड़ाया गया तो पीछे की साइड से बाउंड्री कूदकर भाग गया। बाद में डायल 112 पहुंचने से पहले ही रिश्तेदारों, और पड़ोसियों द्वारा बगल में गोसाईं बाबा के स्थान पे जब सर्चिंग स्टार्ट की गई तो साइकिल छोड़ कर वहाँ से भी भाग गया। विद्यालय की बाउंड्री फांदते समय उसका टी शर्ट भी गिर गया। इस दौरान वैगन आर लॉक होते हुए भी लेफ्ट साइड का शीशा लगभग 8 इंच उतरा था और आई 10 कार में चोर द्वारा कुछ नशे का भी सेवन किया गया है जिसकी राख कार में कागज पे मिली। पूरी घटनाक्रम ये ये स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि इसमें चोरों की संख्या ज्यादा थी और रात में चोरी की घटना का विरोध करते वक्त किसी बड़ी घटना के घटित होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। चोर ने वैगनआर में पीछे धूलयुक्त शीशे में उंगलियों से कुछ लिखा भी है। इस घटना के सम्बन्ध में जो साक्ष्य मिले हैं उनके फोटो आप सबके समक्ष प्रेषित है। इस घटना की लिखित शिकायत सुबह संबंधित पुलिस स्टेशन में की जायेगी। जिन सज्जन को भी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की कोई भी जानकारी मिले उनसे निम्न नंबरों पे सूचना अपेक्षित है।
सादर:
रमा शंकर शुक्ल
8090420051; 9598668181;
9415387756

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *