March 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ऑटो केन प्लांटर से तेज बुआई, कम लागत में किसानों को बड़ा लाभ मिला

1 min read
Spread the love

हरिभजन यादव की मशीन से गन्ना खेती में बदलाव

ऑटो केन प्लांटर से तेज बुआई, कम लागत में किसानों को बड़ा लाभ मिला

दोस्तपुर, सुल्तानपुर।

जनपद के दोस्त पुर क्षेत्र में गन्ना खेती अब धीरे-धीरे आधुनिक तकनीक की ओर बढ़ रही है, जिसमें मशीन मालिकों की भूमिका भी अहम होती जा रही है। गोसैसिंहपुर कनकपुर गांव में इसका जीवंत उदाहरण देखने को मिला, जहां ऑटो केन प्लांटर मशीन के जरिए गन्ने की बुआई कराई गई। यह मशीन मोतिगरपुर विकास खण्ड के भदिला गांव निवासी हरिभजन यादव द्वारा खरीदी गई है, जो क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
मशीन का संचालन उनके पुत्र मस्तराम यादव द्वारा किया जा रहा है, जो कुशल चालक के रूप में पूरी प्रक्रिया को सहजता से अंजाम देते हैं। इस तकनीक के उपयोग से किसानों को बिना अधिक निवेश के उन्नत खेती का लाभ मिल रहा है। प्रगतिशील किसान नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं चन्द्रिका प्रसाद सिंह के खेत में इस मशीन से COSE-17451 और COLk-14201 प्रजाति के गन्ने की बुआई की गई, जिसे देखने के लिए आसपास के किसानों में खासा उत्साह देखा गया।
ऑटो केन प्लांटर मशीन की खासियत यह है कि यह एक साथ कई कार्य करती है। इसमें गन्ने की कटाई, कतारबद्ध बुआई, खाद डालना, दवा छिड़काव और पाटा लगाने का काम एक ही प्रक्रिया में पूरा हो जाता है। लगभग 3000 रुपये प्रति पक्का बीघा की लागत पर यह तकनीक समय और श्रम दोनों की बचत कर रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे प्रयास किसानों को आधुनिक खेती की ओर प्रेरित कर रहे हैं और भविष्य में उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती को अधिक लाभकारी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

अजय त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *