March 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लोक अदालत के जनक थे बाबू शिवदयाल :- प्रदीप चौरसिया 

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।

विकास खंड मिल्कीपुर के सारी अजयनगर चौराहे पर रविवार को चौरसिया समाज ने लोक अदालत के जनक बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का जयंती पखवाड़ा एवं समाज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को लोक अदालत का जनक बताया, कहा कि उन्होंने वंचित समाज को अधिकार दिलाने के लिए सदैव संघर्ष किया,इस कारण उन्हें पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए गठित काका कालेलकर आयोग का सदस्य भी बनाया गया।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि डॉ. अशोक चौरसिया, डॉ. सूर्या चौरसिया ने तथा मुख्य वक्ता सुधीर चौरसिया, संयोजक लाल चन्द्र चौरसिया,डॉ. रवि कुमार चौरसिया, रितेश चौरसिया अंगद, राम सूरत चौरसिया सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद चौरसिया ने तथा संचालन संतोष कुमार गुप्ता ने किया। 

इस मौके पर सत्य नारायन चौरसिया, महेंद्र चौरसिया, बंसराज चौरसिया, आशीष चौरसिया, श्याम कुमार नाग, राधेश्याम चौरसिया, संजय चौरसिया, दुर्गेश चौरसिया, अंकित चौरसिया, आशुतोष चौरसिया आशू, मनोज चौरसिया, बालकराम चौरसिया, सत्रोहन चौरसिया, राजितराम चौरसिया, रामअंबर चौरसिया, हरिकेश चौरसिया, प्रेम बहादुर शर्मा, विक्रम पाल, गुड्डू वर्मा, शशिकांत चौरसिया, लालदेव चौरसिया, रविंद्र चौरसिया, सत्य प्रकाश चौरसिया, शुभम चौरसिया समेत चौरसिया समेत चौरसिया समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *