मिशन आरोही भव्यता और दिव्यता के साथ संपन्न, एसपी ग्रामीण रहे शामिल
1 min read
अयोध्या।
जनपद के थाना तारुन Ssp डा0 गौरव ग्रोवर, sp ग्रामीण बलवन्त चौधरी के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुक्रम व क्षेत्राधिकारी बीकापुर पियूष के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे मिशन शक्ति फेज 05 द्वितीय चरण के तहत आरोही संस्थान की किशोरियों द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत थीम “सशक्त किशोरी, सशक्त समाज की ओर एक कदम” थीम पर एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में लगभग 500 किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बलवंत चौधरी sp ग्रामीण, पीयूष पाल co बीकापुर, प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख सुशीला जी (ब्लाक तारुन) एवं डॉ. अंशुमान गुप्ता (सीएचसी अधीक्षक, तारुन) द्वारा हरी झंडी दिखाकर नन्सा बाजार से किया गया, नन्सा बाजार से करीब 07 किमी0 की पदयात्रा के दौरान रास्ते में ग्राम सहसीपुर में नूर मोहम्मद जी द्वारा किशोरियों के लिए जलपान की व्यवस्था कर स्वागत किया गया, थाना तारून परिसर में उक्त पदयात्रा का समापन हुआ । थाने के प्रवेश द्वार पर co व प्रभारी निरीक्षक तारुन के नेतृत्व में थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा यात्रा में शामिल किशोरियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । थाना तारून पर विशिष्ठ अतिथि व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोही संस्थान व थाना तारून की मिशन शक्ति टीम के सहकर्मीयों एवं बालिकाओं द्वारा भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आयोजित कार्यक्रम में शालिनी द्वारा स्वागत गीत एवं एकता द्वारा मिशन शक्ति पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया गया साथ ही एक सशक्त नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें आरोही संस्थान की कोर पीयर लीडर फेलोज पिंकी, मौसम, शालिनी, सोनाली, अंशिका एवं अन्य किशोरियों ने भाग लिया । इसके अतिरिक्त किशोरियों द्वारा करियर गोल पर रोल प्ले प्रस्तुत किया गया तथा लक्ष्मी द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा उक्त कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्र।इन, क्षेत्राधिकारी बीकापुर एवं प्रभारी निरीश्रक देवेन्द्र पाण्डेय थाना तारून, अयोध्या द्वारा अपनी सहभागिता दिखाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया एवं मौजूद बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानून और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 181, 108, 1098, 112,1930) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं क्षेत्रीय महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम में पानी संस्थान के विक्रम सिंह, युवा खुशहाली कार्यक्रम के साथी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, अभिभावक एवं आरोही संस्थान के कोर एवं एसोसिएट पीयर लीडर फेलोज भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं किशोरियों को मुख्य अतिथि श्री बलवंत जी द्वारा लक्ष्मी, प्रेमलता, अनुष्का, शालू, अनन्या, मीनाक्षी एकता जिन्होंने समाज में खेल की दिशा में राष्ट्रीय स्तर, लोक नृत्य की दिशा राज्य स्तर पर तथा सामाजिक क्षेत्र में किशोरियों और महिलाओं को अधिकारों के बारे में जागरूक किया उनको सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि इन किशोरियों को संगठित कर सशक्त बनाने एवं संस्था के विकास में पानी संस्थान का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

मिशन शक्ति टीम —
- प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र पाण्डेय थाना तारून, अयोध्या
- निरीक्षक अपराध श्री शशिकान्त यादव थाना तारून, अयोध्या
- म0उ0नि0 सुश्री ज्योति यादव थाना तारून, अयोध्या (प्रभारी मिशन शक्ति टीम)
- म0उ0नि0 सुश्री ऐश्वर्या श्रीवास्तव थाना तारून, अयोध्या
- उ0नि0 श्री रवि कुमार शर्मा थाना तारून, अयोध्या
- उ0नि0 श्री रितेश सिंह थाना तारून, अयोध्या
- म0हे0का0 रीना यादव थाना तारून, अयोध्या
- म0का0 मीना चौधरी थाना तारून, अयोध्या
- का0 गम्भीर सिंह थाना तारून, अयोध्या
