गुनाहों की आदत छुड़ा मेरे मौला, मुझे नेक इंशा बना मेरे मौला :-मौलाना हिदायतुल्लाह
1 min readगुनाहों की आदत छुड़ा मेरे मौला, मुझे नेक इंशा बना मेरे मौला-मौलाना हिदायतुल्लाह
हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया
मिल्कीपुर।

विकासखंड मिल्कीपुर में शनिवार को ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के खिहारन, मेहदौना, मीठेगाँव, खजुरी मिर्जापुर, अरमारुपीपुर, परसौली, अलीपुर खजुरी आदि गांवों की ईदगाह में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। खिहारन ईदगाह में सुबह 8:45 बजे सैकड़ों मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा की। मौलाना पेश इमाम हिदायतुल्लाह कादरी ने नमाज पढ़ाई उन्होंने गुनाहों से तौबा करने और सभी को दीन-ईमान के रास्ते पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि ‘गुनाहों की आदत छुड़ा मेरे मौला, मुझे नेक इंशा बना मेरे मौला’। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दिया।
इसके बाद दिन में 11 बजे खिहारन स्थित मदरसा दारुल उलूम रजाए मुस्तफा में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के संयोजक मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी ने बताया कि ईद मिलन समारोह में सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग मदरसे पहुंचे और मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं ग्राम प्रधान अजीत मौर्य, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, पूर्व प्रधान विश्राम रावत, इंद्रजीत बीडीसी, रामअंजोर रावत, सभाराज मौर्य, राजेंद्र शर्मा, हाफिज असलम रजा कादरी , रवीउल्ला खान, नौशाद खान, महताब खान, शब्बीर कुरैशी, निसार खान, भाले सुल्तान, गुलजार खान, ताज मोहम्मद दद्दू,अजीमुद्दीन अंसारी, शान मोहम्मद, कमाल अहमद खान, वकार अहमद, अयान अहमद, मो अकरम, मो मुस्लिम, मो इसराइल
