तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ टकराई दो युवक घायल, जाने वजह
1 min readअयोध्या में दर्दनाक सड़क हादसा
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह
बाइक पेड़ से टकराई, युवक गंभीर घायल रानापुर पंचायत भवन के पास हुआ हादसा
सुबह करीब 11 बजे की घटना
अयोध्या
थाना क्षेत्र के अंतर्गत इनायत नगर इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। मिल्कीपुर-खजुराहट मार्ग पर रानपुर पंचायत भवन के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदा का पुरवा निवासी 22 वर्षीय अमरजीत पुत्र लल्लू अपने छोटे भाई के साथ बाइक से मिल्कीपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक तेज गति में थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अमरजीत को गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे उनके छोटे भाई को मामूली खरोंच भी नहीं आई।
घायल अमरजीत ने बताया कि चलते समय उन्हें अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तुरंत डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस के जरिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
संदेश:
यह हादसा सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही के खतरों को उजागर करता है। वाहन चलाते समय पर्याप्त आराम और सतर्कता बेहद जरूरी है, अन्यथा एक छोटी सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
दिनेश कुमार
