राजस्थान दिवस समारोह 2026 के तहत उद्यमियों के साथ हुआ संवाद कार्यक्रम का आयोजन
1 min read
धौलपुर,

राजस्थान दिवस समारोह 2026 के अन्तर्गत सूचना एवं प्रौद्योगिकी के वीसी कक्ष में उद्यमी संवाद समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने उद्योगपतियों के साथ संवाद, ग्राउंड ब्रेकिंग, निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तांतरण तथा रीको औद्योगिक क्षेत्रों में विभिन्न कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मितुल गोयल प्रमुख उद्यमी एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महोदय ने राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी तथा राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी का विमोचन किया।
धौलपुर जिला स्तरीय आयोजन में निवेशकों एवं उद्यमियों को राजस्थान सरकार की नई औद्योगिक नीतियों की जानकारी दी गई और राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं स्थानीय व्यापारियों को निवेश के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में व्यापार, उद्योग एवं स्टार्टअप से जुड़े युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ब्यूरो विजय शर्मा
