March 18, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

आज भी प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात,संगठन को मजबूत करने और घर घर पार्टी की नीतियों और रीतियों को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक।

क्षेत्र के अन्य तमाम कार्यक्रमों में भी हुए शरीक, क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम।

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी क्षेत्र के तमाम कार्यक्रमों में शामिल हुए। शुरुवात उन्होंने भाईं स्थित एम एस मैरिज लॉन से की, जहां मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह की अगुवाई में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अभियान कार्यक्रम में वे शामिल हुए। इस दौरान मंडल के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस महाअभियान से भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित,सक्रिय और प्रभावी बनाएगा। विनोद सिंह ने बैठक में मौजूद लोगों से आग्रह किया कि आप लोग पार्टी को मजबूत करिए। सरकार द्वारा जो भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका लाभ पात्रों तक जरूर पहुंचाएं। सरकार की जो भी नीतियां हैं, उन्हें जन जन घर घर बताएं ताकि घर घर पार्टी का परचम लहराया जा सके। इस दौरान कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, जिला महामंत्री संदीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती पूजा कसौधन, मंडल प्रभारी अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष अजय सिंह, विश्वनाथ यादव, राघवेंद्र पांडेय मंडल महामंत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, विजय सेन यादव मंडल मंत्री शिवाकांत तिवारी सुरजीत गौड़ महेश यादव नीता मौर्या ज्ञान सिंह अंगराज अग्रहरि और मंडल के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

इसके बाद वे भाईं गांव में धूमेश कन्नौजिया के परिवार वालों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। दरअसल कुछ दिनों पहले धूमेश बैल की चपेट में आने से गंभीर रूप घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उसके बाद राम नगर कोट निवासी पप्पू सिंह के यहां शोक संवेदना व्यक्त की यहां पप्पू सिंह के पिता की मृत्यु हो गई है यहां के बाद पूर्व मंत्री इमिलिया प्रधान सुभाष सिंह व दल श्रृंगार सिंह के यहां मुंडन उपरांत आयोजित भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद विधायक विनोद सिंह ने फतेहपुर संगत स्थित ओम प्रकाश सिंह के घर पहुंचे और उनके बेटे की निधन उपरांत तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए और बेटे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया। भ्रमण के दौरान उन्होंने तमाम क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और हालचाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *