March 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्वच्छता सप्ताह से हुई राजस्थान दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत

1 min read
Spread the love

स्वच्छता सप्ताह से हुई राजस्थान दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत
15 मार्च को होगी ‘विकसित रन‘, जिले में 19 मार्च तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम,

धौलपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जिले में 14 से 19 मार्च तक राजस्थान दिवस समारोह मनाया जा रहा है। राजस्थान दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। शनिवार को स्वच्छता सप्ताह से राजस्थान दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशन में शनिवार प्रातः मचकुण्ड परिसर पर सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व अतिथियों सहित आमजन ने स्वच्छता सप्ताह के तहत मचकुण्ड परिसर में साफ-सफाई करते हुए उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी या नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान शहर का चेहरा होते हैं, और इनकी साफ-सफाई बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद स्वच्छता के लिए निरंतर कार्य कर रही है, लेकिन जनभागीदारी के बिना यह कार्य अधूरा है। इस अवसर पर आयुक्त नगर परिषद कर्मवीर सिंह, अधिशाषी अधिकारी गुमान सिंह सहित अन्य सफाईकर्मी मौजूद रहे।
राजस्थान दिवस के तहत 15 मार्च को प्रातः 7 बजे नगर परिषद से मचकुण्ड धाम तक विकसित रन का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन राजस्थान को जाने क्विज महाविद्यालय एवं विद्यालयों में निबंध, भाषण, चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट ओडीओपी मेले, प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *