उप महानिरीक्षक अजय सिंह ने धौलपुर का किया औचक वार्षिक निरीक्षण,
1 min readधौलपुर,
अजय सिंह उप महानिरीक्षक सुरक्षा राजस्थान, जयपुर ने शनिवार को धौलपुर जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान रिजर्व पोलिस लाइन धौलपुर में सेरेमोनियल परेड आयोजित की गई, जिसकी सलामी उन्होंने ली। परेड का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने किया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा भी मौजूद रहे।
परेड के बाद क्राइम सीन, नाकाबंदी, कमांडो टीम और बलवा नियंत्रण के डेमो का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा जवानों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों की अपराध गोष्ठी लेकर कानून व्यवस्था, साइबर अपराध, अवैध मादक पदार्थों और वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक ने सदर पोलिस स्टेशन धौलपुर् का भी निरीक्षण किया और रिकॉर्ड का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्यूरो विजय शर्मा

