March 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

होली मिलन समारोह कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय सिंह

1 min read
Spread the love

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी शेरे हिंद माननीय राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह होली मिलन समारोह कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गौतम एडवोकेट की अध्यक्षता में विधानसभा 191 कादीपुर के अखंड नगर ब्लॉक के ग्राम ब्राहिमपुर नसदपुर श्री राममिलन पांडे के यहाँ पहुंचे और कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक दूसरे के बीच आपसी संबंध को दिशा देता है शिक्षा व शेरनी का दूध है जो पीता है वही दहाड़ता है बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में व्यवस्था दिया है कि एक दूसरे के प्रति समाज में नफरत नहीं होनी चाहिए ऊंच नीच की भावना आपसी संबंधों को एक दूसरे के बीच नफरत पैदा करके दूरी बना देता है हम लोग इससे दूर रहें आज देश के अंदर नफरत की सरकार चल रही है और एक दूसरे के प्रति नफरत परोसा जा रहा है ताकि हम सब के बीच एक दूसरे के साथ आपसी भाईचारा ना स्थापित हो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में इसके पहले सरकार चल रही थी जिस तरीके से उन्होंने शिक्षा मॉडल दिया आज पूरी दुनिया में उसका नाम हो रहा है इसी तरीके से हमारे भी प्रदेश में होना चाहिए। हम सबको एक होकर दिल्ली के मॉडल को प्रदेश के अंदर स्थापित करने की जरूरत है। होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह में जगह-जगह स्वागत किया गया जिसमें जिला युवा अध्यक्ष श्री रौनक सिंह बरौसा दियरा जयप्रकाश यादव मुकेश सिंह पुष्पेंद्र सिंह मोतिगरपुर श्री बृजेश सिंह धर्मराज सिंह साहब राज सिंह पांडे बाबा राकेश सिंह कादीपुर डाक बंगला में विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पाल ककना डा० लाल जी मौर्य मुडिलाडीह रमाशंकर गौतम सहित सभी साथियों ने फूल बर्षा करते हुए माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह रहा। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री वंशराज दुबे श्री हनुमान सिंह महेन्द्र प्रताप मिश्रा राम सूरत वर्मा संगम अग्रहरि हरिपाल गौतम जितेन्द्र कुमार राम सुन्दर श्याम सुन्दर अरविन्द कुमार दूबे एड कुंवर विक्रम सिंह एड विकास शुक्ला मनोज राव राम बहादुर रवीन्द्र प्रजापति राम गरीव नगीना केशा चिन्ता देवी सन्तराम सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *