March 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मयूरी विशेष विद्यालय में 10वां निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर शुरू

1 min read
Spread the love


​धौलपुर

दिव्यांगों को बांटे गए व्हीलचेयर, कैलीपर्स और कृत्रिम पैर; तीन दिन तक चलेगा शिविर
​धौलपुर। सूर्य नगर ओडेला रोड स्थित मयूरी विशेष विद्यालय में शुक्रवार को 10 वें निःशुल्क विशाल विशेष योग्यजन सहायक उपकरण वितरण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग धौलपुर, महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर, सेठ निनुआराम चैरिटेबल पब्लिक वेलफेयर सोसायटी और मयूरी सर्जिकल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक देवेन्द्र सिंह जांगल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव सहित मदन मोहन शर्मा, विशम्बर दयाल शर्मा, शिवशंकर गर्ग, मुन्ना लाल मंगल, समाजसेवी एवं व्यवसायि मुरारी लाल सिंघल, जिला अध्यक्ष अग्रवाल सेवा समिति धौलपुर ऋषि मित्तल, वीरेन्द्र त्यागी, मनोज अग्रवाल और मुन्ना लाल गोयल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। संस्था सचिव डॉ. आर.एस. गर्ग और सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। ललित शर्मा ने अपने संबोधन से अतिथियों का अभिनंदन किया, वही जिला अध्यक्ष ऋषि मित्तल ने संस्था की गतिविधियों और विशेष योग्यजनों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।
संस्था अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ‘यूथ फॉर जॉब फाउंडेशन’ के सचिव रवि त्यागी और ‘स्टेट लेविन लॉग जम्प’ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निशांत को सम्मानित किया। इस दौरान विशम्बर दयाल शर्मा, अनुराग शर्मा, रणबीर डण्डोतिया और विजय श्रीवास्तव ने भी अपने विचार साझा किए।
शिविर के पहले दिन विशेष योग्यजनों को उनकी आवश्यकतानुसार निम्नलिखित उपकरण वितरित किए गए:-व्हीलचेयर ,बैसाखी ,
कैलीपर्स ,कृत्रिम पैर (जयपुर फुट) ,श्रवण यंत्र (कान की मशीन) आदि।
संस्था सचिव डॉ. आर.एस. गर्ग ने बताया कि यह शिविर तीन दिनों तक चलेगा, जिसका उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक निःशक्तजनों को लाभ पहुंचाना है। मंच का कुशल संचालन भूपेन्द्र पाराशर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रचारक रौनक सिंह, रागनी अग्रवाल, रेनू भार्गव, इन्द्रा जिंदल, आरती गर्ग, रामकुमार गर्ग, धर्मेन्द्र सिकरवार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

धौलपुर परिवहन अधिकारी गौरव यादव

।।धौलपुर राजस्थान से विजय शर्मा की रिपोर्ट।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *