October 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

क्षेत्रीय विकास की पोल, पारा बाजार के मंगल बाजार रोड पर घुटनों भर पानी, दुकानदार व आमजन परेशान

1 min read
Spread the love

बल्दीराय क्षेत्र स्थित पारा बाजार के मंगल बाजार रोड पर घुटनों भर पानी, दुकानदार परेशान

बल्दीराय पारा बाजार। सुल्तानपुर
तहसील क्षेत्र की प्रमुख बाजार पारा बाजार स्थित मंगल बाजार रोड पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
चंद घंटों की बारिश ने ही ग्राम सभा की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। उक्त रोड पर कई फीट पानी भर गया है। जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से आमजन और दुकानदारों को घुटनों भर पानी में घुसकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है,ताकि बाजार में आवागमन सुचारू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *