October 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महोबा-बुंदेलखंड में CPI की तैयारी तेज, जिलाध्यक्ष अरुण मिश्रा पहुंचे दिल्ली

1 min read
Spread the love

महोबा-बुंदेलखंड में CPI की तैयारी तेज, जिलाध्यक्ष अरुण मिश्रा पहुंचे दिल्ली

1 नवंबर की रैली को लेकर बड़े नेताओं से संपर्क, बुंदेलखंड में समय देने का करेंगे अनुरोध

नई दिल्ली/महोबा। एक नवंबर को आयोजित होने वाली रैली में शिरकत करने हेतु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के जिलाध्यक्ष, महोबा एवं महोबा विधानसभा के भावी उम्मीदवार कामरेड अरुण कुमार मिश्रा आज दिल्ली पहुंचे।

दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने अपने पुराने मित्र, अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार एवं लीड आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के चंद किशोर जी तथा छोटे भाई रमेश वाजपेई जी के साथ मुलाकात कर पुरानी यादें ताजा कीं। इस दौरान CPI के सांगठनिक विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव तथा बुंदेलखंड के किसान, मजदूर, युवा और बेरोजगारी के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

श्री मिश्रा ने बताया कि इसके बाद वे CPI के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क कर बांदा-महोबा क्षेत्र में समय देने के लिए अनुरोध करेंगे, ताकि बुंदेलखंड की जमीनी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जा सके।
यदि कोई आवश्यक कारण उत्पन्न नहीं हुआ तो कल भारी लावलश्कर के साथ सीपीआई जिला सचिव बांदा कामरेड श्यामसुन्दर सिंह राजपूत व बांदा विधानसभा के भावी उम्मीदवार कामरेड आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी जी के आने की भी खबर मिली है।

उन्होंने कहा कि कल अपनी पूरी टीम के साथ रैली में सहभागिता करने के पश्चात वे क्षेत्र में वापसी कर जनसंपर्क अभियान में जुट जाएंगे।

किसान-मजदूर-युवा-बेरोजगार एकता जिंदाबाद, CPI जिंदाबाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *