विधायक कप एम.पी. बिरला अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
1 min read
हरियाणा–उत्तर प्रदेश के बीच रोमांचक मुकाबला
मैहर।
मैहर के अलाउद्दीन खाँ स्टेडियम में आयोजित विधायक कप एम.पी. बिरला अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट (दिन एवं रात्रि) में आदर्श वॉलीबॉल क्लब द्वारा पधारे सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी एवं सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया।
इस गरिमामय आयोजन में मैहर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी तथा सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मां शारदा देवी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की गई।
टूर्नामेंट के दौरान आज का रोमांचक मुकाबला हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीमों के बीच खेला जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक स्टेडियम में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन, ऊर्जा और भाईचारे का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है।

