मोबाइल पर फोटो खिंचाकर तनख्वाह पक्की करने में माहिर नगर निगम के बहादुर सफाईकर्मी हालात बदतर
1 min readराजधानी लखनऊ

मोबाइल पर फोटो खिंचाकर तनख्वाह पक्की करने में माहिर नगर निगम के बहादुर सफाईकर्मी अलीगंज शेखापुर वार्ड -109 के चांदगंज में मशहूर साईबाबा धार्मिक स्थल के आसपास दुर्गंधयुक्त वातावरण में दर्शन करने को मजबूर है अनुयाई धार्मिक स्थल के आसपास साफ सफाई व नाली की सिल्ट निकालने के नाम पर मिनी JCB और झाड़ू के साथ फोटो खींचा कर नगर निगम को लॉलीपॉप के साथ मोबाइल पर फोटो भेजने वाले बहादुर सफाई कर्मियों को महारत हासिल है यहां तक कि स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी सफाई के नाम पर सुविधा शुल्क की भी मांग भी करते है कई दिनों से यहां सफाई न होने के कारण सिल्ट से भरी बजबजाती नालियों से सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है जिस वजह से मच्छरों का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है यदि यही हाल रहा तो कुछ दिनों के अंदर सरकार को इस इलाके में दुर्गंधयुक्त गैस का भंडारण मिलने की प्रबल संभावना बन जाएगी ! (पत्रकार संतोष शर्मा)
