March 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के प्रतिनिधि मण्डल ने भारतीय नववर्ष स्वागत समारोह

1 min read
Spread the love

टांडा अंबेडकरनगर

नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के प्रतिनिधि मण्डल ने भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के स्वागत में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए उप जिला अधिकारी टांडा शशि शेखर ,नगर पालिका परिषद के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी मजिस्ट्रेट नीरज गौतम एवं क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टांडा दीपक रघुवंशी से मिला और उनको चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च 2026 को श्री हनुमानगढ़ी मंदिर (निकट सरयू तट) पर आयोजित होने वाले नव संवत्सर स्वागत समारोह के श्री सरयू महा आरती अभिषेक पूजन एवं दुग्धाभिषेक कार्यक्रम के लिए तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम चंद्र के पावन जन्म दिवस चैत्र शुक्ल नवमी 27 मार्च 2026 को टांडा नगर में निकलने वाली प्रभु श्रीराम जी के बाल स्वरूप की भव्य शोभायात्रा मार्ग,सरयू तट एवं नगर के मुख्य मार्गो आदि की साफ सफाई ,चूना छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों द्वारा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के संबंध में आश्वासन दिया है प्रतिनिधिमंडल में आनंद कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, सरदार त्रिलोक सिंह उपाध्यक्ष , दिनेश नारायण सिंह महामंत्री तथा राजेश कुमार साहू कोषाध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *