February 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह मीणा ने संयुक्त रूप से जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लीनिक के संबंध में माननीय नालसा द्वारा जारी एसओपी में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव ने कारागार में निरुद्ध बंदियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं विधिक सहायता की स्थिति का अवलोकन किया साथ ही स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
साथ ही सचिव ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें उपलब्ध विधिक सहायता योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क विधिक सहायता की भी बंदियों को जानकारी दी। विचाराधीन बंदियों के प्रकरणों की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि पात्र बंदियों को शीघ्र विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए और लंबित मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों का स्टॉक एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की भी जानकारी ली एवं जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि बंदियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा के मानकों का पूर्ण पालन किया जाए।
सचिव ने कहा कि कारागार सुधारात्मक संस्था है, इसलिए बंदियों के पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण एवं नैतिक शिक्षा कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में पुनः सम्मिलित हो सकें।
इस मौके पर असिस्टेंट एलएडीसी मीता अग्रवाल, आराधना शर्मा दीपक सिंह सिकरवार, स्टेनो राहुल डंडौतिया, जेलर पूरन सहित कारागृह का स्टाफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *